माता रानी के भवन में भजन | Mata Rani Bhakti Song

मन लेके आया,


माता रानी के भवन में


बड़ा सुख पाया,


बड़ा सुख पाया,


माती रानी के भवन में ।


॥ मन लेके आया...॥



जय जय माँ, अम्बे माँ,


जय जय माँ, जगदम्बे माँ


जय जय माँ, अम्बे माँ,


जय जय माँ, जगदम्बे माँ



मैं जानू वैष्णव माता,


तेरे ऊँचे भवन की माया,


भैरव पर क्रोध में आके,


माँ तूने त्रिशूल उठाया ।


वो पर्बत जहां पे तूने,


शक्ति का रूप दिखाया,


भक्तो ने वहीँ पे मैया,


तेरे नाम का भवन बनाया ॥


बड़ा सुख पाया,


बड़ा सुख पाया,


माती रानी के भवन में ।


॥ मन लेके आया...॥


॥ जय जय माँ, अम्बे माँ...॥



तेरे तेज ने ज्वाला मैया,


जब उजियारा फैलाया,


शाह अकबर नंगे पैरों,


तेरे दरबार में आया ।


तेरी जगमग ज्योत के आगे,


श्रद्धा से शीश झुकाया,


तेरे भवन की शोभा देखी,


सोने का क्षत्र चढ़ाया ॥


बड़ा सुख पाया, बड़ा सुख पाया,


माती रानी के भवन में ।


॥ मन लेके आया...॥


॥ जय जय माँ, अम्बे माँ...॥



हे चिंतपूर्णी माता,


तेरी महिमा सबसे न्यारी,


दिए भाईदास को दर्शन,


तू भक्तो की है प्यारी ।


जो करे माँ तेरा चिंतन,


तू चिंता हर दे सारी,


तेरे भवन से झोली भरके,


जाते हैं सभी पुजारी ॥


बड़ा सुख पाया,


बड़ा सुख पाया,


माती रानी के भवन में ।


॥ मन लेके आया...॥


॥ जय जय माँ, अम्बे माँ...॥



माँ नैना देवी तूने,


यह नाम भगत से पाया,


नैना गुज्जर को तूने,


सपने में दरश दिखाया ।


आदेश पे तेरे उसने,


तेरा मंदिर बनवाया,


जीवन भर बैठ भवन में,


माँ तेरा ही गुण गया ॥


बड़ा सुख पाया,


बड़ा सुख पाया,


माती रानी के भवन में ।



मन लेके आया,


माता रानी के भवन में


बड़ा सुख पाया,


बड़ा सुख पाया,


माती रानी के भवन में ।



जय जय माँ, अम्बे माँ,


जय जय माँ, जगदम्बे माँ


जय जय माँ, अम्बे माँ,


जय जय माँ, जगदम्बे माँ

........................................................................................................
शिवाष्ट्कम्: जय शिवशंकर, जय गंगाधर.. पार्वती पति, हर हर शम्भो (Shivashtakam: Jai Shivshankar, Jai Gangadhar..Parvati Pati, Har Har Shambho)

जय शिवशंकर, जय गंगाधर, करुणाकर करतार हरे,
जय कैलाशी, जय अविनाशी, सुखराशी सुख-सार हरे,

श्री रघुपति जी की वंदना || आरती भगवान श्री रघुवर जी की || आरती श्री रामचन्द्र जी की

श्री रघुपति जी की वंदना और आरती भगवान श्री रघुवर जी की भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करने वाली अत्यंत पवित्र भक्ति स्तुति है। रघुपति और रघुवीर दोनों ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य नाम हैं, जिनका स्मरण करने से भक्तों के जीवन में धर्म, शांति और भक्ति का प्रकाश होता है। भक्त विशेष रूप से राम नवमी, रामायण पाठ, राम कथा, भजन संध्या और मंदिर आरती के समय इस वंदना और आरती का श्रद्धा से गान करते हैं। इससे भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सद्गुण, साहस और आध्यात्मिक शांति का आशीर्वाद मिलता है।

देवी सरस्वती स्तोत्रम् (Devi Saraswati Stotram)

या कुन्देन्दु-तुषारहार-धवलाया शुभ्र-वस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकराया श्वेतपद्मासना।

भगवत गीता चालीसा ( Bhagwat Geeta Chalisa )

प्रथमहिं गुरुको शीश नवाऊँ | हरिचरणों में ध्यान लगाऊँ ||१||

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।