अथर्ववेद – जीवन और चिकित्सा का वेद | Atharvaveda Knowledge

अथर्ववेद चारों वेदों में सबसे अलग माना जाता है क्योंकि इसमें दैनिक जीवन, स्वास्थ्य, रोग निवारण, तंत्र-मंत्र और सामाजिक जीवन से जुड़े विषय शामिल हैं।

इस वेद में आयुर्वेद और चिकित्सा से संबंधित ज्ञान भी मिलता है, जिससे यह जीवन के व्यावहारिक पक्ष को दर्शाता है।

अथर्ववेद की रचना और उसके स्वरूप के आधार पर ऐसा माना जाता है कि इस वेद की रचना चारों वेदों में सबसे आखिर में हुई थी। माना जाता है कि अथर्ववेद को अंगिरस और अथवर्ण ऋषि द्वारा रचा गया है इसलिए इसका एक नाम अथर्वांगिरस वेद भी है। अथर्ववेद में कुल 20 काण्ड, 730 सूक्त और 5987 मंत्र हैं। इस वेद में ब्रह्माज्ञान, औषधि, प्रयोग रोग निवारण, जन्त्र-तन्त्र और टोना-टोटका जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

महत्व:

  • स्वास्थ्य और चिकित्सा ज्ञान
  • तंत्र-मंत्र और रक्षा उपाय
  • जीवन की समस्याओं का समाधान


आयुर्वेद की जानकारी: अथर्ववेद का सबसे उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण विषय आयुर्विज्ञान है, इसके अलावा इसमें जीवाणु विज्ञान और औषधियों के बारे में भी अच्छी खासी जानकारी दी गई है। 

अथर्ववेद में भूमि सूक्त का भी वर्णन आता है. जिसके द्वारा राष्ट्रीय भावना का सुदृढ़ प्रतिपादन शुरू माना जाता है। अथर्ववेद के एक अन्य सूक्त में मानव शरीर और और उसकी रचना के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस सूक्त में  शरीर उपचार से जुड़े विषयों की जानकारी देने वाली शास्त्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली यानी आयुर्वेद की उत्पत्ती का भी जिक्र आता है हालांकि शास्त्रों में इसे समर्थन नहीं मिलता है।

अथर्ववेद में ऋग्वेद और सामवेद से भी मंत्र लिए गए हैं. इसमें जादू से संबंधित मंत्र-तंत्र, राक्षस, पिशाच, आदि भयानक शक्तियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी है। अथर्ववेद में ऋग्वेद के उच्च कोटि के देवी देवताओं को गौड़ स्थान दिया गया है। धर्म के इतिहास की दृष्टि से ऋग्वेद और अथर्ववेद दोनों का ही महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।