कजरी तीज 2026: तिथि, व्रत विधि और धार्मिक महत्व

मां पार्वती शिव को वर के रूप में पाने के लिए रखा था कजरी तीज का व्रत, सुहाग की रक्षा और संतान प्राप्ति के लिए रखा जाता है 

सनातन परंपरा की जड़ें बहुत हद तक प्रकृति से जुड़ी हुई है। हिंदू कैलेंडर के भाद्रपद माह में कुछ व्रत और त्योहार ऐसे भी आते हैं, जो हरियाली को समर्पित हैं। इनसे जुड़ी कई पौराणिक कथाएं भी हैं। ऐसे ही एक दिन जब धरती की गोद में हरियाली की चादर बिछ जाती है, और बारिश की बूंदें मानो सावन के गीत गाती हैं, तब हिंदू महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं, इस त्योहार को कजरी तीज के रूप में जाना जाता है। इसे कजली तीज, बूढ़ी तीज व सातूड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता हैं। 


कजरी तीज न केवल सुहागिन महिलाओं के लिए है, बल्कि यह एक ऐसा दिन है जब प्रकृति की हरियाली और सौंदर्य को निहारा जाता है और माता पार्वती की आराधना की जाती है। जिस तरह से हरियाली तीज, हरतालिका तीज का पर्व महिलाओं को लिए बहुत मायने रखता है। उसी तरह कजरी तीज भी सुहागन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। कजरी तीज के दिन कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर को पाने के लिए व्रत रखकर महादेव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। भक्तवत्सल के इस आर्टिकल में जानेंगे कजरी तीज के इस खास दिन के बारे में, इससे जुड़ी पौराणिक कथा के बारे में, इस व्रत को रखने का महत्व, साथ ही पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के बारे में भी...


कजरी तीज 2026 कब है?


हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। वर्ष 2026 में कजरी तीज 1 सितंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। यह पर्व खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।


कजरी तीज का धार्मिक महत्व


कजरी तीज का व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सौभाग्य बना रहता है।


कजरी तीज व्रत की पूजा विधि

  • कजरी तीज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
  • घर के मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें।
  • उन्हें फल, फूल, बेलपत्र और मिठाई अर्पित करें।
  • व्रत रखने वाली महिलाएं पूरे दिन उपवास करती हैं।
  • शाम को कजरी गीत गाकर और कथा सुनकर पूजा पूर्ण की जाती है।
  • कजरी तीज पर कजरी गीत और परंपराएं

कजरी तीज के अवसर पर महिलाएं पारंपरिक कजरी गीत गाती हैं। झूला झूलना, मेंहदी लगाना और पारंपरिक परिधान पहनना इस पर्व की खास परंपराएं हैं। यह त्योहार सावन और भादों के मौसम में खुशियों और उत्साह का प्रतीक माना जाता है।


कजरी तीज का सांस्कृतिक महत्व

कजरी तीज केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह त्योहार परिवार में प्रेम, सौहार्द और परंपराओं को मजबूत करता है। इस दिन महिलाएं अपने मायके जाती हैं और उत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं।

........................................................................................................
महालक्ष्म्यष्टकम् (Mahalakhtam)

नमस्तेऽस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते।
शङ्खचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तुते॥

श्री शिव चालीसा (Shri Shiv Chalisa)

श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान।।

क्यों मनाते हैं कजलियां पर्व (Kyon Manaate Hain Kajaliyaan Parv)

रक्षाबंधन के एक दिन बाद क्यों मनाते हैं कजलियां पर्व, जानिए क्या है इनका इतिहास

महाशिवरात्रि व्रत कथा प्रारम्भ (Mahashivratri Vrat Katha Prarambh)

भगवान शिव की महिमा सुनकर एक बार ऋषियों ने सूत जी से कहा- हे सूत जी आपकी अमृतमयी वाणी और आशुतोष भगवान शिव की महिमा सुनकर तो हम परम आनन्दित हुए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

संबंधित लेख