ज्येष्ठ गौरी आह्वान 2026: गणेश आगमन के तीन दिन बाद इस रूप में धरती पर आती हैं मां पार्वती

ज्येष्ठ गौरी आह्वान 2026 का महत्व


हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ गौरी आह्वान वह पवित्र अवसर है जब मां पार्वती अपने पुत्र भगवान गणेश से मिलने धरती पर आती हैं। यह पर्व विशेष रूप से गणेश उत्सव के तीसरे दिन मनाया जाता है। भक्त इस दिन घर में मां गौरी का स्वागत करते हैं और उनके आगमन से घर में सुख, शांति और समृद्धि आने की कामना करते हैं।


2026 में ज्येष्ठ गौरी आह्वान कब है


साल 2026 में ज्येष्ठ गौरी आह्वान गणेश चतुर्थी के तीन दिन बाद मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं विशेष रूप से गौरी पूजन और व्रत करती हैं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं।

  • गौरी आवाहन – 17 सितंबर 2026 (गुरुवार)
  • गौरी पूजन – 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार)
  • गौरी विसर्जन – 19 सितंबर 2026 (शनिवार)
  • विसर्जन मुहूर्त – सुबह 06:08 से शाम 06:22 तक।


मां पार्वती का ज्येष्ठ गौरी रूप


धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मां पार्वती जब अपने पुत्र गणेश से मिलने पृथ्वी पर आती हैं तो उन्हें ज्येष्ठ गौरी कहा जाता है। इस रूप में वे मातृत्व, समृद्धि और शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं। महाराष्ट्र और कई अन्य क्षेत्रों में यह पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है।


ज्येष्ठ गौरी आह्वान की पूजा सामग्री एवं विधि

1.गौरी मूर्ति या चित्र

2. अक्षत (चावल)

3. फूल (विशेष रूप से गेंदे के फूल)

4. दीपक (दीया)

5. धूप

6.  नैवेद्य (भोग)

7. पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण)


पूजा विधि:

  •  सुबह उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  •  पूजा स्थल को साफ करें और अक्षत से पूजा स्थल को पवित्र करें।
  •  गौरी मूर्ति या चित्र को पूजा स्थल पर स्थापित करें।
  •  पंचामृत से अभिषेक करें।
  •  दीपक जलाएं और धूप से नीराजन करें।
  •  गौरी को फूल चढ़ाएं और नैवेद्य अर्पण करें।
  •  पार्वती देवी की आरती और उनके मंत्रों का जाप करें। 
  •  पूजा के बाद माता से कृपा की प्रार्थना करें और फिर आसान के नीचे जल अर्पित करें।
  •  नैवेद्य को परिवार के सदस्यों में बांटें।

नोट: पूजा विधि में पारिवारिक पूजा विधि के तौर पर बदलाव किए जा सकते हैं।


ज्येष्ठ गौरी आह्वान का आध्यात्मिक संदेश


यह पर्व हमें माता-पुत्र के प्रेम, परिवार की एकता और देवी शक्ति की महिमा का स्मरण कराता है। माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा से पूजा करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बढ़ती है।

इस दिन गौरी अर्थात देवी पार्वती और गणपति की पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के दो या तीन दिन बाद देवी पार्वती का आह्वान किया जाता है। मान्यता के अनुसार इसी दिन कैलाश पर्वत से माता पार्वती धरती पर अवतरित हुईं थीं। यह ज्येष्ठ नक्षत्र के दौरान आता है, इसलिए इसे ज्येष्ठ गौरी आह्वान कहा जाता है। गजानन की ही तरह गौरी का भी उत्साह के साथ स्वागत होता है। भगवान गणेश की मूर्ति के साथ ज्येष्ठ गौरी की एक विशेष मूर्ति स्थापित की जाती है। इस समय फूलों और कलाकृतियों से सजावट की जाती है। बाजार में सुंदर और सुबक गौरी के मुखौटे मिलते हैं। इसमें शाडू, पीतल, कपड़ी, फाइबर जैसे कुछ प्रकार देखने को मिलते हैं। कुछ लोग केवल मुखौटों की पूजा करते हैं: जबकि कुछ लोगों के पास खड़ी गौरी यानी मूर्ति होती है। इस दिन भगवान गणेश और माता गौरी की पूजा की जाती है। विवाहित महिलाएं अपने परिवार और बच्चों की बेहतरी के लिए उपवास भी रखती हैं। 


ज्येष्ठ गौरी आह्वान व्रत और पूजा करने से लाभ:

  •  माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।
  •  घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
  •  सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  •  भगवान शिव और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। 


सभी जगहों की अलग-अलग पूजन विधियां :

महाराष्ट्र में गौरी के आगमन और पूजा की पद्धतियां अलग-अलग हैं। कोकण में कुछ स्थानों पर खुर्ची पर बैठी हुई गौरी देखने को मिलती है। इसके अलावा समुद्र या नदी से पत्थर लाकर पूजने की रीति भी है। कुछ स्थानों पर तांबे पर चेहरा बनाकर गौरी पूजन किया जाता है। प्रत्येक परिवार में अपनी-अपनी पद्धति से गौरी स्थापित की जाती हैं। मनोभाव से गौरी की स्थापना करके उनका पूजन किया जाता है। महाराष्ट्र में इस त्योहार को महालक्ष्मी पूजन भी कहा जाता है। इस दिन गौरी का श्रृंगार किया जाता है। उन्हें विविध व्यंजनों का नैवेद्य अर्पण किया जाएगा। विवाहित महिलाओं द्वारा तीन दिन व्रत और पूजा की जाती है। विशेष सजावट की जाती है और विवाहित महिलाएं उत्सव में भाग लेने के लिए अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को आमंत्रित करती हैं। हल्दी- कुमकुम समारोह इस त्योहार के महत्वपूर्ण आयोजन में से एक है। समारोह के बाद मेहमानों के बीच प्रसाद वितरित किए जाते हैं। कई स्थानों पर गौरी आगमन को माहेरवाशीणी भी कहा जाता है।


........................................................................................................
गोगा नवमी 2026: जाहर वीर गोगाजी की पूजा, महत्व और व्रत विधि

गोगा नवमी उत्तर भारत में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जो जाहर वीर गोगाजी को समर्पित है। साल 2026 में गोगा नवमी 5 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त गोगाजी की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि व सर्प दोष से रक्षा की कामना करते हैं। यह पर्व विशेष रूप से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है।

अम्बे गौरी माँ की आरती | Maa Ambe Gauri Aarti Lyrics (दुर्गा भक्ति आरती)

मां अम्बे गौरी जी की आरती देवी दुर्गा के दिव्य स्वरूप अम्बे गौरी को समर्पित एक अत्यंत लोकप्रिय और भक्तिमय आरती है। यह आरती विशेष रूप से नवरात्रि, दुर्गा पूजा, माता की चौकी और शक्ति उपासना के समय गाई जाती है। भक्त माता अम्बे गौरी की आरती करके उनसे सुख-समृद्धि, शक्ति और रक्षा का आशीर्वाद मांगते हैं। माना जाता है कि इस आरती का श्रद्धा से पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और माता की कृपा से घर में खुशहाली आती है।

सावन हरियाली तीज 2026: तिथि, व्रत, पूजा विधि और महत्व

हरियाली तीज हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की कामना करती हैं। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र मिलन का प्रतीक माना जाता है और पूरे भारत में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है।

भागीरथ-नंदिनी जी की आरती | Bhagirath Nandini Aarti

भागीरथ-नंदिनी जी की आरती पवित्र गंगा माता की स्तुति में गाई जाने वाली एक श्रद्धा भरी आरती है। गंगा जी को हिंदू धर्म में मोक्षदायिनी और पापों का नाश करने वाली पवित्र नदी माना जाता है। मान्यता है कि राजा भगीरथ की तपस्या से गंगा जी पृथ्वी पर अवतरित हुईं, इसलिए उन्हें भागीरथ-नंदिनी भी कहा जाता है। भक्त विशेष रूप से गंगा दशहरा, गंगा जयंती और धार्मिक अनुष्ठानों के समय इस आरती का पाठ करते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

संबंधित लेख