Skanda Sashti 2026: स्कंद षष्ठी व्रत, कथा और इसका पौराणिक महत्व

स्कंद षष्ठी 2026 क्या है?

स्कंद षष्ठी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत और पर्व है, जो भगवान कार्तिकेय (स्कंद, मुरुगन या सुब्रमण्यम) को समर्पित है। यह पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भक्त भगवान स्कंद की पूजा करते हैं और जीवन में साहस, शक्ति और सफलता की कामना करते हैं।

स्कंद षष्ठी को विशेष रूप से दक्षिण भारत में अत्यधिक श्रद्धा से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय की विजय और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

Skanda Sashti 2026 Dates (मुख्य तिथियाँ)

2026 में स्कंद षष्ठी पूरे वर्ष कई बार आती है, क्योंकि यह हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी को मनाई जाती है। कुछ प्रमुख तिथियाँ इस प्रकार हैं:

  • 24 जनवरी 2026 – शनिवार
  • 22 फरवरी 2026 – रविवार
  • 24 मार्च 2026 – मंगलवार
  • 22 अप्रैल 2026 – बुधवार
  • 21 मई 2026 – गुरुवार
  • 19 जून 2026 – शुक्रवार
  • 19 जुलाई 2026 – रविवार
  • 17 अगस्त 2026 – सोमवार
  • 16 सितंबर 2026 – बुधवार
  • 16 अक्टूबर 2026 – शुक्रवार
  • 15 नवंबर 2026 – रविवार (सबसे महत्वपूर्ण स्कंद षष्ठी)
  • 15 दिसंबर 2026 – मंगलवार

नवंबर में आने वाली स्कंद षष्ठी को विशेष रूप से Soorasamharam के रूप में मनाया जाता है, जिसमें भगवान मुरुगन की असुर सुरपद्म पर विजय का उत्सव मनाया जाता है।

स्कंद षष्ठी का व्रत करने से निसंतान दंपत्ति को हो सकती है संतान की प्राप्ति, जानिए क्या है इसका पौराणिक महत्व

जिस तरह मासिक शिवरात्रि का पर्व हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि में मनाया जाता है, उसी तरह हर महीने की शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दौरान शिव के पुत्र भगवान कार्तिकेय से जुड़ा एक खास पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को स्कंद षष्ठी के नाम से जाना जाता है। इस पर्व में भगवान कार्तिकेय की पूजा करने के साथ ही व्रत भी रखा जाता है। भगवान कार्तिकेय का एक नाम स्कंद कुमार भी है, इसलिए इस पर्व को स्कंद षष्ठी कहा जाता है। स्कंद षष्ठी को कई जगह कांडा षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद माह में पड़ने वाली ये स्कंद षष्ठी धार्मिक मान्यताओं में काफी समृद्ध बताई गई है। कहा जाता है कि इस षष्ठी पर पूजा करने से ब्रह्महत्या के पाप से भी मुक्ति मिल सकती है। आइए जानते हैं स्कंद षष्ठी की पूरी कहानी को, साथ ही जानेंगे इसकी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त के साथ इसकी महत्ता को भी …… 

स्कंद षष्ठी कथा : 

स्कंद पुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार, शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि में ही भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था, जिन्होंने तारकासुर नाम के दैत्य का वध किया था। इसी उपलक्ष्य में स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। स्कंद पुराण की कथा के अनुसार एक बार तारकासुर नाम के दैत्य ने भगवान शिव की घोर तपस्या कर उनसे ये वरदान प्राप्त किया कि उसे शिव के पुत्र के अलावा कोई और ना मार सके। भगवान शिव ने तारकासुर को तथास्तु का वरदान दे दिया लेकिन कुछ दिनों बाद ही माता सती ने आत्मदाह कर लिया और भगवान शिव के कोई संतान न हो सकी। माता सती के आत्मदाह के बाद से शिव वैरागी होकर समाधि में लीन हो गए और इधर तारकासुर ने तीनों लोक में अत्याचार करना शुरु कर दिए। तारकासुर के अत्याचार को सहन न कर पाने के बाद देवतागण पहले ब्रह्मा जी के पास मदद के लिए गए। ब्रह्मा जी से उन्हें कोई सहायता तो नहीं मिली लेकिन उन्होंने बताया कि तारकासुर का वध केवल शिव पुत्र के हाथों ही हो सकता है। अब समस्या यह थी कि वैरागी भगवान शिव को गृहस्थ कैसे बनाया जाए, ताकि उनका माता पार्वती (माता सती की अवतार) से विवाह हो जो की शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप कर रही थीं। शिव को वैराग्य से बाहर लाने के लिए प्रेम के देवता मन्मथ यानी कामदेव को भेजा गया।मन्मथ ने शिव पर अपने पुष्प बाण चलाए ताकि उनमें तीव्र यौन भावनाएँ उत्पन्न हों। छले जाने पर क्रोधित शिव ने अपनी तीसरी आँख खोली जिससे प्रेम के देवता भस्म हो गए। देवताओं और मन्मथ की पत्नी रति देवी ने शिव से मन्मथ को जीवन देने का अनुरोध किया। शिव शांत हुए और रति की बात मानकर मन्मथ को बिना शरीर के जीवित कर दिया और अपनी सभी शक्ति और क्षमताओं से संपन्न एक बच्चे को जन्म देने के लिए माता पार्वती से विवाह करने के लिए तैयार हो गए।

भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख से 6 चिंगारी निकाली, जिन्हें अग्नि के देवता सरवण नदी के ठंडे पानी में ले गए जिससे 6 बच्चों का जन्म हुआ। इन बच्चों में से 5 लड़की थीं और 1 लड़का। ये लड़का कोई और नहीं बल्कि स्कंद यानी के कार्तिकेय ही थे, जिनके 6 मुख और 12 हाथ थे। जैसे-जैसे कार्तिकेय बड़े होते गए वैसे-वैसे वह एक महान और चतुर बुद्धि वाले योद्धा के रूप में विकसित हुए। बड़े होने के बाद उन्होंने ताड़कासुर के खिलाफ युद्ध शुरु कर दिया। कार्तिकेय और तारकासुर के बीच भयंकर युद्ध हुआ, जिसके बाद कार्तिकेय ने तारकासुर का गला काटकर उसका वध कर दिया। तारकासुर की लाश से एक मोर उत्पन्न हुआ जिसे कार्तिकेय ने अपना वाहन बना लिया।

तारकासुर के वध के बाद सभी देवी-देवता प्रसन्न हो गए और उन्होंने कार्तिकेय जी को देवताओं का सेनापति घोषित कर दिया।  कार्तिकेय ने शुक्ल पक्ष की षष्ठी में ही तारकासुर का वध किया था। जिसके बाद इस तिथि को स्कंद षष्ठी के नाम से मनाया जाने लगा। 


स्कंद षष्ठी व्रत की पूजा विधि

स्कंद षष्ठी के दिन भक्त विधि-विधान से व्रत और पूजा करते हैं।


पूजा विधि इस प्रकार है:

  • सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • घर के मंदिर में भगवान कार्तिकेय या शिव परिवार की मूर्ति स्थापित करें।
  • दीपक जलाकर लाल फूल, चंदन और प्रसाद अर्पित करें।
  • “ॐ स्कंदाय नमः” या “ॐ सरवनभवाय नमः” मंत्र का जप करें।
  • दिन भर व्रत रखें और शाम को पूजा के बाद व्रत खोलें।


स्कंद षष्ठी का पौराणिक महत्व

स्कंद षष्ठी का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है।


इस दिन व्रत और पूजा करने से:

  • साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है
  • जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है
  • मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है

कहा जाता है कि इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का मार्ग खुलता है।


स्कंद षष्ठी 2026 पर क्या करें

  • भगवान कार्तिकेय के मंदिर में दर्शन करें
  • स्कंद षष्ठी कवचम का पाठ करें
  • गरीबों को दान दें
  • संयम और सात्विक आहार का पालन करें


यह भी जानें

  • गणेश चतुर्थी: श्री गणेश की पूजन
  • श्री गणेश जी की आरती
  • श्री गणेश चालीसा 
  • गणेश स्तोत्र
  • श्री ऋण मुक्ति गणेश स्तोत्र

........................................................................................................
आखिर यमुना में ही क्यों छुपा था कालिया नाग

भक्त वत्सल की जन्माष्टमी स्पेशल सीरीज के एक लेख में हमने आपको बताया था कि कैसे भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना में कूदकर कालिया नाग से युद्ध किया था। क्योंकि उसके विष से यमुना जहरीली हो रही थी।

श्री दुर्गा चालीसा (Shri Durga Chalisa)

नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी॥
निरंकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूं लोक फैली उजियारी॥

श्री नवग्रह चालीसा (Shri Navgraha Chalisa)

श्री गणपति गुरुपद कमल, प्रेम सहित सिरनाय ।
नवग्रह चालीसा कहत, शारद होत सहाय ॥

नाग पंचमी 2026: तिथि, पूजा विधि, महत्व और सावन नागपंचमी का धार्मिक रहस्य

नाग पंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें नाग देवता की पूजा की जाती है। साल 2026 में नाग पंचमी 17 अगस्त, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त सावन महीने की शुक्ल पंचमी तिथि पर नाग देवता की पूजा करके सुख-समृद्धि, परिवार की रक्षा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की कामना करते हैं। इस लेख में आप जानेंगे Nag Panchami 2026 date, puja vidhi, vrat katha, significance और पूजा से जुड़े महत्वपूर्ण नियम।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

संबंधित लेख