श्री बद्रीनाथजी जी की आरती | बद्रीनाथ धाम आरती (नारायण भक्ति स्तुति)

पवन मंद सुगंध शीतल, हेम मंदिर शोभितम्
निकट गंगा बहत निर्मल, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्। 

शेष सुमिरन करत निशदिन, धरत ध्यान महेश्वरम् , 
वेद ब्रह्मा करत स्तुति, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्।। 
पवन मंद सुगंध शीतल...

शक्ति गौरी गणेश शारद, नारद मुनि उच्चारणम् ,
जोग ध्यान अपार लीला, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
पवन मंद सुगंध शीतल...

इंद्र चंद्र कुबेर धुनि कर, धूप दीप प्रकाशितम् , 
सिद्ध मुनिजन करत जय जय, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
पवन मंद सुगंध शीतल...

यक्ष किन्नर करत कौतुक, ज्ञान गंधर्व प्रकाशितम् , 
श्री लक्ष्मी कमला चंवरडोल, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
पवन मंद सुगंध शीतल...

कैलाश में एक देव निरंजन, शैल शिखर महेश्वरम् ,
राजयुधिष्ठिर करत स्तुति, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्।।
पवन मंद सुगंध शीतल...

श्री बद्रजी के पंच रत्न, पढ्त पाप विनाशनम् ,
कोटि तीर्थ भवेत पुण्य, प्राप्यते फलदायकम्।। 
पवन मंद सुगंध शीतल...

पवन मंद सुगंध शीतल, हेम मंदिर शोभितम्
निकट गंगा बहत निर्मल, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्। 

श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्, श्री बद्रीनाथ विश्वम्भरम्

बोलिये श्री बद्रीनारायण भगवान की जय 

बद्रीनाथ जी की आरती का शुभ समय और इसके लाभ:


बद्रीनाथ जी की आरती का शुभ समय:


1. बद्रीनाथ जी की आरती सुबह और शाम को की जा सकती है, लेकिन सुबह को की जाने वाली आरती अधिक शुभ मानी जाती है।
2. पूर्णिमा और एकादशी के दिन आरती करना विशेष रूप से शुभ होता है।
3. यह आरती पूर्णिमा या अमावस्या के दिन भी की जा सकती है, जब चंद्रमा का प्रभाव अधिक होता है।

बद्रीनाथ जी की आरती के लाभ:


1. बद्रीनाथ जी की आरती करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
2. आरती करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
3. बद्रीनाथ जी की आरती करने से भगवान की कृपा से सभी बाधाएं और समस्याएं दूर होती हैं।
4. आरती करने से आत्मिक शांति और मानसिक संतुष्टि प्राप्त होती है।
5. बद्रीनाथ जी की आरती करने से भगवान की कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

........................................................................................................
दुर्गा चालीसा ( Durga Chalisa)

नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो दुर्गे दुःख हरनी॥

श्री रघुपति जी की वंदना || आरती भगवान श्री रघुवर जी की || आरती श्री रामचन्द्र जी की

श्री रघुपति जी की वंदना और आरती भगवान श्री रघुवर जी की भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करने वाली अत्यंत पवित्र भक्ति स्तुति है। रघुपति और रघुवीर दोनों ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य नाम हैं, जिनका स्मरण करने से भक्तों के जीवन में धर्म, शांति और भक्ति का प्रकाश होता है। भक्त विशेष रूप से राम नवमी, रामायण पाठ, राम कथा, भजन संध्या और मंदिर आरती के समय इस वंदना और आरती का श्रद्धा से गान करते हैं। इससे भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सद्गुण, साहस और आध्यात्मिक शांति का आशीर्वाद मिलता है।

श्री गणेश चालीसा (Shri Ganesh Chalisa)

जय गणपति सद्गुण सदन कविवर बदन कृपाल।
विघ्न हरण मंगल करण जय जय गिरिजालाल॥

मार्गशीर्ष शुक्ल की मोक्षदा एकादशी (Margshersh Sukal Ki Mouchda Ekadashi) )

इतनी कथा सुन महाराज युधिष्ठिर बोले- हे दशी जनार्दन आपको नमस्कार है। हे देवेश ! मनुष्यों के कल्याण के लिए मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी का नाम एवं माहात्म्य वर्णन कर यह बतलाइये कि उसकीएकादशी माहात्म्य-भाषा विधि क्या है?