नवीनतम लेख
1.) ||श्री रघुपति जी की वंदना ||
बन्दौं रघुपति करुना निधान, जाते छूटै भव-भेद ग्यान॥
रघुबन्स-कुमुद-सुखप्रद निसेस, सेवत पद-पन्कज अज-महेस॥
निज भक्त-हृदय पाथोज-भृन्ग, लावन्य बपुष अगनित अनन्ग॥
अति प्रबल मोह-तम-मारतण्ड, अग्यान-गहन- पावक-प्रचण्ड॥
अभिमान-सिन्धु-कुम्भज उदार, सुररन्जन, भन्जन भूमिभार॥
रागादि- सर्पगन पन्नगारि, कन्दर्प-नाग-मृगपति, मुरारि॥
भव-जलधि-पोत चरनारबिन्द, जानकी-रवन आनन्द कन्द॥
हनुमन्त प्रेम बापी मराल, निष्काम कामधुक गो दयाल॥
त्रैलोक-तिलक, गुनगहन राम, कह तुलसिदास बिश्राम-धाम॥
बोलिये राघवेंद्र सरकार की जय
2.) || आरती भगवान श्री रघुवर जी की ||
आरती कीजै श्री रघुवर जी की, सत् चित् आनन्द शिव सुन्दर की।
दशरथ तनय कौशल्या नन्दन, सुर मुनि रक्षक दैत्य निकन्दन।
अनुगत भक्त भक्त उर चन्दन, मर्यादा पुरुषोतम वर की।
आरती कीजै श्री रघुवर जी की...
निर्गुण सगुण अनूप रूप निधि, सकल लोक वन्दित विभिन्न विधि।
हरण शोक-भय, दायक नव निधि, माया रहित दिव्य नर वर की।
आरती कीजै श्री रघुवर जी की...
जानकी पति सुर अधिपति जगपति, अखिल लोक पालक त्रिलोक गति।
विश्व वन्द्य अवन्ह अमित गति, एक मात्र गति सचराचर की।
आरती कीजै श्री रघुवर जी की...
शरणागत वत्सल व्रतधारी, भक्त कल्प तरुवर असुरारी।
नाम लेत जग पावनकारी, वानर सखा दीन दुख हर की।
आरती कीजै श्री रघुवर जी की...
कौशल्यानंदन, दशरथतनय, जानकीवल्लभ भगवान श्रीरामचंद्रजी की जय
3.) || आरती श्री रामचन्द्र जी की ||
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन,हरण भवभय दारुणम्।
नव कंज लोचन, कंज मुख कर, कंज पद कंजारुणम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...
कन्दर्प अगणित अमित छवि,नव नील नीरद सुन्दरम्।
पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचि, नौमि जनक सुतावरम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...
भजु दीनबंधु दिनेश दानव, दैत्य वंश निकन्दनम्।
रघुनन्द आनन्द कन्द, कौशलचंद दशरथ-नन्दनं॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...
सिर मुकुट कुंडल तिलक चारू, उदारु अंग विभूषणम्।
आजानु भुज शर चाप-धर,संग्राम जित खरदूषणम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...
इति वदति तुलसीदास,शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कंज निवास कुरु,कामादि खल दल गंजनम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...
मन जाहि राचेऊ मिलहि सो वर, सहज सुन्दर सांवरो।
करुणा निधान सुजान शील, सनेह जानत रावरो॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...
एहि भाँति गौरी असीस सुन सिय, सहित हिय हरषित अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनि, मुदित मन मन्दिर चली॥
जानी गौरी अनुकूल सिय, हिय हरषु न जाइ कहि ।
मंजुल मंगल मूल, वाम अंग फरकन लगे।
सियावर रामचंद्रजी की जय
उमापति महादेवजी की जय
गोस्वामी तुलसीदासजी की जय
........................................................................................................