श्री रामायण जी की दिव्य आरती | Ramayan Ji Aarti (भक्ति स्तुति)

1.) ॥ श्री रामायणजी की आरती ॥

आरती श्री रामायण जी की,कीरति कलित ललित सिया-पी की॥

गावत ब्राह्मादिक मुनि नारद, वाल्मीक विज्ञान विशारद।

शुक सनकादि शेष अरु शारद, बरनि पवनसुत कीरति नीकी॥

आरती श्री रामायण जी की....

गावत वेद पुरान अष्टदस, छओं शास्त्र सब ग्रन्थन को रस।

मुनि जन धन सन्तन को सरबस, सार अंश सम्मत सबही की॥

आरती श्री रामायण जी की....

गावत सन्तत शम्भू भवानी, अरु घट सम्भव मुनि विज्ञानी।

व्यास आदि कविबर्ज बखानी, कागभुषुण्डि गरुड़ के ही की॥

आरती श्री रामायण जी की....

कलिमल हरनि विषय रस फीकी, सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की।

दलन रोग भव मूरि अमी की, तात मात सब विधि तुलसी की॥

आरती श्री रामायण जी की,कीरति कलित ललित सिया-पी की॥

बोलिये सियावर रामचंद्रजी की जय



2.) राम आरती होन लगी है

जगमग जगमग जोत जली है, राम आरती होन लगी है भक्ति का दीपक प्रेम की बाती,

आरति संत करें दिन राती, आनन्द की सरिता उभरी है,

जगमग जगमग....... कनक सिंघासन सिया समेता,

बैठहिं राम होइ चित चेता, वाम भाग में जनक लली है,

जगमग जगमग....... आरति हनुमत के मन भावै,

राम कथा नित शंकर गावै, सन्तों की ये भीड़ लगी है,

जगमग जगमग....... गावत यश ब्रम्हा मुनि नारद,

अन्य मुनि जे पथ परमारथ, हनुमान पद प्रीत जगी है,

जगमग जगमग....... बाम भाग सिय सोहत कैसी,

ब्रम्ह जिव विच माया जैसी, भरत शत्रुघ्न चवर फबी है,

जगमग जगमग....... करत अपावन पावन जग में,

नाम राम को आवत हिय में, मन मंदिर में आस लगी है,

जगमग जगमग....... जगमग जगमग जोत जली है,

राम आरती होन लगी है बोलिये श्रीरामचन्द्र भगवान की जय

........................................................................................................
सत्यनारायण भगवान पूजा विधि | Satyanarayan Pujan Vidhi

सत्यनारायण पूजा सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति के लिए की जाती है।व्रत करने वाला पूर्णिमा व संक्रान्ति के दिन सायंकाल को स्नानादि से निवृत होकर पूजा-स्थान में आसन पर बैठ कर श्रद्धा पूर्वक गौरी, गणेश, वरूण, विष्णु आदि सब देवताओं का ध्यान करके पूजन करें और संकल्प करें कि मैं सत्यनारायण स्वामी का पूजन तथा कथा-श्रवण सदैव करूंगा ।

करवा चौथ व्रत-कथा की कहानी (Karva Chauth Vrat-katha Ki Kahani)

अतीत प्राचीन काल की बात है। एक बार पाण्डु पुत्र अर्जुन तब करने के लिए नीलगिरि पर्वत पर चले गए थे।

श्री बगलामुखी चालीसा (Shri Baglamukhi Chalisa)

नमो महाविद्या बरदा , बगलामुखी दयाल।

श्री शिव चालीसा (Shri Shiv Chalisa)

श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान।।