श्री पितर देव आरती | Pitar Ji Ki Aarti (पितृ भक्ति स्तुति)

॥ श्री पितर आरती ॥


जय पितरजी महाराज, जय जय पितरजी महाराज।

शरण पड़यो हूँ थारी, राखो हमरी लाज॥


आप ही रक्षक आप ही दाता,आप ही खेवनहारे।

मैं मूरख कछु न जानू, आप ही हो रखवारे॥

जय पितरजी महाराज....


आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी, करने मेरी रखवारी।

हम सब शरण हैं आपकी, सुनिए अरज हमारी॥

जय पितरजी महाराज....


देश परदेश सब जगह,आप ही करो सहाई।

काम पड़े पर नाम आपको, लगे बहुत सुखदाई॥

जय पितरजी महाराज....


भक्त सभी हैं शरण आपकी,अपने सहित परिवार।

रक्षा करो आप ही सबकी, रटूँ मैं बारम्बार॥

जय पितरजी महाराज....


जय पितरजी महाराज, जय जय पितरजी महाराज।

शरण पड़यो हूँ थारी, राखो हमरी लाज॥


पितरदेव महाराज की जय

........................................................................................................
श्री नवग्रह चालीसा (Shri Navgraha Chalisa)

श्री गणपति गुरुपद कमल, प्रेम सहित सिरनाय ।
नवग्रह चालीसा कहत, शारद होत सहाय ॥

भगवत गीता चालीसा ( Bhagwat Geeta Chalisa )

प्रथमहिं गुरुको शीश नवाऊँ | हरिचरणों में ध्यान लगाऊँ ||१||

प्रियाकांत जू आरती (राधा-कृष्ण भक्ति) | Priyakant Ju Ki Aarti

आरती प्रियाकांत जू की राधा-कृष्ण के दिव्य और प्रेममय स्वरूप की स्तुति में गाई जाने वाली एक पवित्र भक्ति आरती है। प्रियाकांत जू को ब्रज में श्रीकृष्ण के सुंदर और माधुर्यपूर्ण स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। भक्त विशेष रूप से राधा-कृष्ण मंदिरों, भजन संध्या, झूलन उत्सव, रासलीला और ब्रज उत्सवों के समय इस आरती का गान करते हैं। प्रियाकांत जू की आरती करने से भक्तों को प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव होता है तथा श्री राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

श्री रघुपति जी की वंदना || आरती भगवान श्री रघुवर जी की || आरती श्री रामचन्द्र जी की

श्री रघुपति जी की वंदना और आरती भगवान श्री रघुवर जी की भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करने वाली अत्यंत पवित्र भक्ति स्तुति है। रघुपति और रघुवीर दोनों ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिव्य नाम हैं, जिनका स्मरण करने से भक्तों के जीवन में धर्म, शांति और भक्ति का प्रकाश होता है। भक्त विशेष रूप से राम नवमी, रामायण पाठ, राम कथा, भजन संध्या और मंदिर आरती के समय इस वंदना और आरती का श्रद्धा से गान करते हैं। इससे भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सद्गुण, साहस और आध्यात्मिक शांति का आशीर्वाद मिलता है।