प्रियाकांत जू आरती (राधा-कृष्ण भक्ति) | Priyakant Ju Ki Aarti

आरती प्रियाकांत जु की,

 आरती प्रियाकांत जु की , सुखाकर भक्त वृन्द हु की |

जगत में कीर्तिमयी माला , सुखी सुन सूजन गोपी ग्वाला | करो मत देर , दास रहे टेर , प्रभाकर मृतक भाव हू की || सुखाकर भक्त वृन्द हू की… आरती प्रियाकांत जु की ||1||

दरस ते बुझै द्रोह ज्वाला , जपे जन जुगल नाम माला | सखी सब संग , बन्ध भव भंग , दयानिधि नंद लाल हू की || सुखाकर भक्त वृन्द हू की… आरती प्रियाकांत जु की ||2||

मनोहर यमुना सुचि रेणु , वंशीवट बजत सौम्य वेणु | भृंग पिक वृन्द , ध्वनि अति मंद , सुधाकर भक्ति ज्ञान हू की || सुखाकर भक्त वृन्द हू की… आरती प्रियाकांत जु की ||3||

प्रभामय धाम शान्ति सेवा , भगत जन तरस रहे देवा | युगल छवि देख , मिटे दुःख रेख , भयापहः नेत्र दांत हू की || सुखाकर भक्त वृन्द हू की… आरती प्रियाकांत जु की ||4||

कमल मह राजत युग शोभा , निम्ब प्रभु हनुमत गण देवा | रहे सुख पाये , चरण चित लाय , देवकी नंद कांत हू की || सुखाकर भक्त वृन्द हू की… आरती प्रियाकांत जु की ||5|| 

आरती प्रियाकांत जु की । सुखाकर भक्त वृन्द हू की ||


भगवान प्रियाकांतजु की जय


........................................................................................................
कजरी तीज 2026: तिथि, व्रत विधि और धार्मिक महत्व

कजरी तीज 2026 हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत और पर्व है जिसे मुख्य रूप से उत्तर भारत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। साल 2026 में कजरी तीज 1 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और कजरी गीत गाकर उत्सव मनाती हैं।

कुंजबिहारी लाल की आरती | Shri Kunj Bihari Ji Aarti Lyrics (राधा-कृष्ण भक्ति)

आरती श्री कुंजबिहारी जी की भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर और मनोहर स्वरूप कुंजबिहारी लाल की स्तुति में गाई जाने वाली पावन भक्ति आरती है। ब्रज भूमि में श्रीकृष्ण को कुंजबिहारी नाम से भी पुकारा जाता है, जो राधा रानी के साथ कुंजों में विहार करने वाले दिव्य स्वरूप को दर्शाता है। भक्त विशेष रूप से राधा-कृष्ण मंदिर आरती, जन्माष्टमी, झूलन उत्सव, ब्रज भजन संध्या और कीर्तन के समय इस आरती का गान करते हैं। कुंजबिहारी जी की आरती करने से भक्तों को प्रेम, भक्ति और श्री राधा-कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।

वराह जयंती पर जानिए देश के प्रसिद्ध वराह मंदिरों के बारे में

तिरुमाला में नारियल पानी से होता है भगवान वराह का अभिषेक, वराह जयंती पर जानिए देश के प्रसिद्ध वराह मंदिरों के बारे में….

वैशाख कृष्ण बरूथिनी नाम एकादशी (Veshakh Krishn Barothini Naam Ekadashi)

भगवान् कृष्ण ने कहा- हे पाण्डुनन्दन ! अब मैं तुम्हें बरूथिनी एकादशी व्रत का माहात्म्य सुनाता हूँ सुनिये।