जय शिवशंकर भगवान आरती | Shiv Shankar Ji Ki Aarti (महादेव भक्ति) | शंकर जी की आरती

1.) || जय शिवशंकर भगवान आरती ||


सत्य, सनातन, सुंदर, शिव! सबके स्वामी ।

अविकारी, अविनाशी, अज, अंतर्यामी ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


आदि अनंत, अनामय, अकल, कलाधारी ।

अमल, अरूप, अगोचर,अविचल अघहारी ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर, तुम त्रिमूर्तिधारी ।

कर्ता, भर्ता, धर्ता, तुम ही संहारी ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


रक्षक, भक्षक, प्रेरक, तुम औघड़दानी ।

साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता अभिमानी ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


मणिमय भवन निवासी, अति भोगी, रागी ।

सदा मसान बिहारी, योगी वैरागी ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


छाल, कपाल, गरल, गल, मुंडमाल व्याली ।

चिताभस्म तन, त्रिनयन, अयन महाकाली ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


प्रेत-पिशाच, सुसेवित, पीत जटाधारी ।

विवसन, विकट रूपधर, रुद्र प्रलयकारी ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


शुभ्र, सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी ।

अतिकमनीय, शान्तिकर, शिव मुनि मन हारी ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


निर्गुण, सगुण, निरंजन, जगमय नित्य प्रभो ।

कालरूप केवल, हर! कालातीत विभो ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


सत-चित-आनँद, रसमय, करुणामय, धाता ।

प्रेम-सुधा-निधि, प्रियतम, अखिल विश्व-त्राता ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


हम अति दीन, दयामय! चरण-शरण दीजै ।

सब विधि निर्मल मति कर, अपना कर लीजै ॥

ॐ हर हर हर महादेव..॥


कैलाशवासी, गंगाधर, पार्वतीपति, भक्तवत्सल भगवान श्रीशिवशम्भू की जय 


2.) || शंकर जी की आरती ||



जयति जयति जग-निवास,शंकर सुखकारी॥


जयति जयति जग-निवास,शंकर सुखकारी॥


जयति जयति जग-निवास॥


अजर अमर अज अरूप,सत चित आनन्दरूप।


व्यापक ब्रह्मस्वरूप,भव! भव-भय-हारी॥


जयति जयति जग-निवास॥


शोभित बिधुबाल भाल,सुरसरिमय जटाजाल।


तीन नयन अति विशाल,मदन-दहन-कारी॥


जयति जयति जग-निवास॥


भक्त हेतु धरत शूल,करत कठिन शूल फूल।


हियकी सब हरत हूल, अचल शान्तिकारी॥


जयति जयति जग-निवास॥


अमल अरुण चरण कमल, सफल करत काम सकल।


भक्ति-मुक्ति देत विमल,माया-भ्रम-टारी॥


जयति जयति जग-निवास॥


कार्तिकेय युत गणेश, हिमतनया सह महेश।


राजत कैलास-देश,अकल कलाधारी॥


जयति जयति जग-निवास॥


भूषण तन भूति ब्याल,मुण्डमाल कर कपाल।


सिंह-चर्म हस्ति खाल,डमरूकर धारी॥


जयति जयति जग-निवास॥


अशरण जन नित्य शरण,आशुतोष आर्तिहरण।


सब बिधि कल्याण-करणजय जय त्रिपुरारी॥


जयति जयति जग-निवास॥


जयति जयति जग-निवास,शंकर सुखकारी.....


बोलिये भगवान भोलेनाथ की जय

........................................................................................................
आ माँ आ भक्ति गीत | Mata Rani ke Bhajan

यह भजन माँ के प्रति भक्त की पुकार और प्रेम को दर्शाता है। अत्यंत भावनात्मक और श्रद्धामयी गीत है।

श्री नर्मदा माता जी की आरती | Narmada Mata Aarti

श्री नर्मदा माता जी की आरती पवित्र नर्मदा नदी की महिमा का गुणगान करने वाली एक श्रद्धा भरी आरती है। हिंदू धर्म में नर्मदा माता को अत्यंत पवित्र और मोक्षदायिनी नदी माना जाता है। मान्यता है कि नर्मदा माता की पूजा और आरती करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, शांति तथा आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। विशेष रूप से नर्मदा जयंती, नर्मदा परिक्रमा और धार्मिक अनुष्ठानों के समय भक्त इस आरती का पाठ करते हैं।

जय पार्वती माता आरती | Maa Parvati Aarti (Lyrics & Bhakti)

जय पार्वती माता आरती माता पार्वती की स्तुति में गाई जाने वाली एक पवित्र और भक्तिमय आरती है। माँ पार्वती को शक्ति, प्रेम और मातृत्व का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान शिव की अर्धांगिनी और संपूर्ण सृष्टि की आदिशक्ति हैं। भक्त विशेष रूप से नवरात्रि, हरितालिका तीज, शिव-पार्वती पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के समय इस आरती का पाठ करते हैं। माँ पार्वती की आरती करने से परिवार में सुख-शांति, वैवाहिक जीवन में प्रेम और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

श्रावण शुक्ल की पुत्रदा एकादशी (Shraavan Shukl Kee Putrada Ekaadashee)

युधिष्ठिर ने कहा-हे केशव ! श्रावण मास के शुक्लपक्ष की एकादशी का क्या नाम और क्या माहात्म्य है कृपया आर कहिये श्री कृष्णचन्द्र जी ने कहा-हे राजन् ! ध्यान पूर्वक इसकी भी कथा सुनो।