जय पार्वती माता आरती | Maa Parvati Aarti (Lyrics & Bhakti)

ॐ जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥

ॐ जय पार्वती माता....


अरिकुल पद्म विनाशिनि, निज सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥

ॐ जय पार्वती माता....

 

सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा।

देव वधू जस गावत, नृत्य करत ताथा॥

ॐ जय पार्वती माता....


सतयुग शील अति सुन्दर,नाम सती कहलाता।

हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता॥

ॐ जय पार्वती माता....


शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता।

सहस्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा॥

ॐ जय पार्वती माता....


सृष्टि रूप तुही है जननी, शिवसंग रंगराता।

नन्दी भृंगी बीन लही, सारा जग मदमाता॥

ॐ जय पार्वती माता....


देवन अरज करत, हम चित को लाता।

गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥

ॐ जय पार्वती माता....


श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता।

सदा सुखी नित रहता, सुख सम्पत्ति पाता॥

ॐ जय पार्वती माता....


पार्वती मैया की जय

........................................................................................................
मां पार्वती चालीसा (Maa Parvati Chalisa)

जय गिरी तनये दक्षजे शम्भू प्रिये गुणखानि,
गणपति जननी पार्वती, अम्बे, शक्ति, भवानि ।

श्री लक्ष्मीनृसिंह स्तोत्रम् (Shri Lakshminrusingh Stotram)

श्रीमत्पयोनिधिनिकेतन चक्रपाणेभोगीन्द्रभोगमणिरञ्जितपुण्यमूर्ते।

तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये भजन | Tune Mujhe Bulaya Mata Song

यह भजन माता के बुलावे और कृपा को दर्शाता है। भक्त इसे माता की कृपा का प्रतीक मानते हैं।

श्री कृष्ण छठी की पौराणिक कथा (Shri Krishna Chhathi Ki Pauranik Katha)2026

श्री कृष्ण छठी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के छठे दिन मनाई जाने वाली एक पवित्र परंपरा है। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उनकी पौराणिक कथा का श्रवण करते हैं। वर्ष 2026 में श्री कृष्ण छठी का पर्व भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनकी दिव्य कृपा का स्मरण किया जाता है।