प्रेतराज सरकार की आरती | Pretraj Maharaj Aarti (भक्ति आराधना)

 ॥ आरती प्रेतराज की कीजै ॥ आरती प्रेतराज की कीजै.... दीन दुखिन के तुम रखवाले,संकट जग के काटन हारे। बालाजी के सेवक जोधा,मन से नमन इन्हें कर लीजै। आरती प्रेतराज की कीजै.... जिनके चरण कभी ना हारे, राम काज लगि जो अवतारे। उनकी सेवा में चित्त देते, अर्जी सेवक की सुन लीजै। आरती प्रेतराज की कीजै.... बाबा के तुम आज्ञाकारी, हाथी पर करे ये सवारी। भूत जिन्न सब थर-थर काँपे, अर्जी बाबा से कह दीजै। आरती प्रेतराज की कीजै.... जिन्न आदि सब डर के मारे, नाक रगड़ तेरे पड़े दुआरे। मेरे संकट तुरतहि काटो, यह विनय चित्त में धरि लीजै। आरती प्रेतराज की कीजै.... वेश राजसी शोभा पाता, ढाल कृपाल धनुष अति भाता। मैं आनकर शरण आपकी, नैया पार लगा मेरी दीजै। आरती प्रेतराज की कीजै....

बोलिये श्रीप्रेतराज सरकार की जय

........................................................................................................
Teja Dashmi 2026: तेजाजी महाराज ने वचन के लिए दे दी थी अपनी जान, जानिए क्या है भगवान शिव के अवतार से जु़ड़ी कहानी

तेजाजी महाराज राजस्थान के ऐसे वीर योद्धा और वचन निभाने वाले राजा हुए जिनकी याद में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को तेजा दशमी का पर्व मनाया जाता है।

खाटुश्याम चालीसा (Khatushyam Chalisa )

श्री गुरु चरणन ध्यान धर, सुमीर सच्चिदानंद ।

श्री शिवरामाष्टकस्तोत्रम् (Shri Shivaramashtakam Stotram)

शिवहरे शिवराम सखे प्रभो,त्रिविधताप-निवारण हे विभो।
अज जनेश्वर यादव पाहि मां,शिव हरे विजयं कुरू मे वरम्॥

तुलसी माता आरती – Tulsi Maiya Ki Aarti (भक्ति गीत)

तुलसी मैया की आरती हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाने वाली तुलसी माता की स्तुति में गाई जाती है। तुलसी को भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की प्रिय मानी जाती हैं और सनातन परंपरा में हर घर में तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है। भक्त विशेष रूप से तुलसी पूजा, तुलसी विवाह, कार्तिक मास और दैनिक संध्या आरती के समय इस आरती का पाठ करते हैं। तुलसी माता की आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक शुद्धि का आशीर्वाद मिलता है।