तुलसी माता आरती – Tulsi Maiya Ki Aarti (भक्ति गीत)


जय जय तुलसी माता, सब जग की सुखदाता,

सब योगों के ऊपर, सब रोगों के ऊपर,

रज से रक्षा कर भव त्राता।

जय जय तुलसी माता।



बटु पुत्री है श्यामा, सुर वल्ली है ग्राम्या,

विष्णु प्रिय जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता।

जय जय तुलसी माता।


हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित,

पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।

जय जय तुलसी माता।


लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में,

मानव लोक तुम्हीं से, सुख सम्पत्ति पाता।

जय जय तुलसी माता।


हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी,

प्रेम अजब है श्री हरि का, तुम से अजब नाता।

जय जय तुलसी माता।


जय जय तुलसी माता, सब जग की सुखदाता

........................................................................................................
श्री राधाजी की आरती | Radha Rani Aarti Lyrics

श्री राधाजी की आरती राधा रानी की महिमा का गुणगान करने वाली एक अत्यंत पवित्र और भक्तिमय आरती है। हिंदू धर्म में राधा रानी को भगवान श्रीकृष्ण की परम प्रेममयी शक्ति और भक्ति का सर्वोच्च स्वरूप माना जाता है। भक्त विशेष रूप से राधाष्टमी, कृष्ण भक्ति, भजन संध्या और मंदिर पूजा के समय इस आरती का पाठ करते हैं। राधा रानी की आरती करने से जीवन में प्रेम, भक्ति, शांति और आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति होती है।

मां पार्वती चालीसा (Maa Parvati Chalisa)

जय गिरी तनये दक्षजे शम्भू प्रिये गुणखानि,
गणपति जननी पार्वती, अम्बे, शक्ति, भवानि ।

16 सोमवार व्रत कथा (16 Somavaar Vrat Katha)

एक समय श्री महादेवजी पार्वती के साथ भ्रमण करते हुए मृत्युलोक में अमरावती नगरी में आए। वहां के राजा ने शिव मंदिर बनवाया था, जो कि अत्यंत भव्य एवं रमणीक तथा मन को शांति पहुंचाने वाला था। भ्रमण करते सम शिव-पार्वती भी वहां ठहर गए।

ॐ जय जगदीश हरे आरती | Bhagwan Jagdish Ji Ki Aarti (विष्णु स्तुति)

जगदीश जी की आरती भगवान विष्णु के पवित्र स्वरूप की स्तुति में गाई जाने वाली अत्यंत प्रसिद्ध और भक्तिमय आरती है। “ॐ जय जगदीश हरे” आरती को हिंदू धर्म में घरों और मंदिरों में दैनिक पूजा के अंत में गाया जाता है। भगवान जगदीश को सृष्टि के पालनकर्ता और भक्तों के रक्षक के रूप में पूजा जाता है। श्रद्धा से इस आरती का गान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।