जय गंगा मैया आरती | Maa Ganga Ji Ki Aarti (भक्ति स्तुति)

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता।

जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥

ॐ जय गंगे माता...


चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी, जल निर्मल आता।

शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता॥

ॐ जय गंगे माता...


पुत्र सगर के तारे, सब जग को ज्ञाता।

कृपा दृष्टि हो तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता॥

ॐ जय गंगे माता...


एक बार जो प्राणी, शरण तेरी आता।

यम की त्रास मिटाकर, परमगति पाता॥

ॐ जय गंगे माता...


आरती मातु तुम्हारी, जो नर नित गाता।

सेवक वही सहज में, मुक्ति को पाता॥

ॐ जय गंगे माता...


ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता।

जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता॥


पतित-पावनी माँ गंगा की जय

........................................................................................................
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रबोधिनी एकादशी (Kaartik Maas Ke Shukl Paksh Kee Prabodhinee Ekaadashee)

ब्रह्माजी ने कहा कि हे मनिश्रेष्ठ ! गंगाजी तभई तक पाप नाशिनी हैं जब तक प्रबोधिनी एकादशी नहीं आती। तीर्थ और देव स्थान भी तभी तक पुण्यस्थल कहे जाते हैं जब तक प्रबोधिनी का व्रत नहीं किया जाता।

जय गायत्री माता आरती | Shri Gayatri Maiya Aarti

जय गायत्री माता आरती माँ गायत्री की स्तुति में गाई जाने वाली एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक आरती है। गायत्री माता को वेदों की जननी और ज्ञान, बुद्धि तथा दिव्य प्रकाश की देवी माना जाता है। भक्त विशेष रूप से गायत्री जयंती, संध्या वंदन, यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों के समय इस आरती का पाठ करते हैं। माँ गायत्री की आरती करने से व्यक्ति को ज्ञान, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है।

श्री गायत्री चालीसा (Sri Gayatri Chalisa)

हीं श्रीं, क्लीं, मेधा, प्रभा, जीवन ज्योति प्रचण्ड ।
शांति, क्रांति, जागृति, प्रगति, रचना शक्ति अखण्ड ॥

हरतालिका तीज 2026: माता पार्वती और भगवान शिव की अनोखी प्रेम कहानी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र व्रत है, जिसे मुख्य रूप से महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके मनाती हैं। वर्ष 2026 में हरतालिका तीज 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत करती हैं। इस लेख में जानिए हरतालिका तीज 2026 की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि।