जय गायत्री माता आरती | Shri Gayatri Maiya Aarti

जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।

सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥

जयति जय गायत्री माता...।


आदि शक्ति तुम अलख निरञ्जन, जग पालन कर्ती। 

दुःख, शोक, भय, क्लेश,कलह दारिद्रय दैन्य हर्ती॥

जयति जय गायत्री माता...।


ब्रह्म रुपिणी, प्रणत पालिनी, जगतधात्री अम्बे।

भवभयहारी, जनहितकारी, सुखदा जगदम्बे॥

जयति जय गायत्री माता...।


भयहारिणि, भवतारिणि अनघे,अज आनन्द राशी।

अविकारी, अघहरी, अविचलित, अमले, अविनाशी॥

जयति जय गायत्री माता...।


कामधेनु सद्चित आनन्दा, जय गंगा गीता।

सविता की शाश्वती शक्ति, तुम सावित्री सीता॥

जयति जय गायत्री माता...।


ऋग्, यजु, साम, अथर्व,प्रणयिनी, प्रणव महामहिमे।

कुण्डलिनी सहस्रार,सुषुम्ना, शोभा गुण गरिमे॥

जयति जय गायत्री माता...।


स्वाहा, स्वधा, शची,ब्रहाणी, राधा, रुद्राणी।

जय सतरुपा, वाणी, विद्या,कमला, कल्याणी॥

जयति जय गायत्री माता...।


जननी हम है, दीन, हीन,दुःख, दरिद्र के घेरे।

यदपि कुटिल, कपटी कपूत, तव बालक है तेरे॥

जयति जय गायत्री माता...।


स्नेहसनी करुणामयि माता, चरण शरण दीजै।

बिलख रहे हम शिशु सुत तेरे, दया द्रष्टि कीजै॥

जयति जय गायत्री माता...।


काम, क्रोध, मद, लोभ,दम्भ, दुर्भाव, द्वेष हरिये।

शुद्ध बुद्धि, निष्पाप हृदय, मन को पवित्र करिये॥

जयति जय गायत्री माता...।


तुम समर्थ सब भाँति तारिणी, तुष्टि, पुष्टि त्राता।

सत् मार्ग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥

जयति जय गायत्री माता...।


जयति जय गायत्री माता, जयति जय गायत्री माता।

सत् मारग पर हमें चलाओ, जो है सुखदाता॥

जयति जय गायत्री माता...।


गायत्री माताकी जय

........................................................................................................
वराह जयंती पर जानिए देश के प्रसिद्ध वराह मंदिरों के बारे में

तिरुमाला में नारियल पानी से होता है भगवान वराह का अभिषेक, वराह जयंती पर जानिए देश के प्रसिद्ध वराह मंदिरों के बारे में….

अम्बे गौरी माँ की आरती | Maa Ambe Gauri Aarti Lyrics (दुर्गा भक्ति आरती)

मां अम्बे गौरी जी की आरती देवी दुर्गा के दिव्य स्वरूप अम्बे गौरी को समर्पित एक अत्यंत लोकप्रिय और भक्तिमय आरती है। यह आरती विशेष रूप से नवरात्रि, दुर्गा पूजा, माता की चौकी और शक्ति उपासना के समय गाई जाती है। भक्त माता अम्बे गौरी की आरती करके उनसे सुख-समृद्धि, शक्ति और रक्षा का आशीर्वाद मांगते हैं। माना जाता है कि इस आरती का श्रद्धा से पाठ करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और माता की कृपा से घर में खुशहाली आती है।

वट सावित्री व्रत पूजन विधि | Vat Savitri Purnima Pooja Steps

वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए किया जाने वाला विशेष व्रत है।

श्री सरस्वती स्तोत्रम् (Shri Saraswati Stotram)

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता,
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।