श्री पितृ चालीसा (Shri Pitra Chalisa)

पितर चालीसा की रचना और महत्त्व


जिस तरह सभी देवी और देवताओं की चालीसा है, उसी तरह पितरों की भी चालीसा है। श्राद्ध पितृ पक्ष में या पितरों के मुक्ति कर्म के दौरान पितर चालीसा पढ़ना चाहिए। पितृ चालीस का पाठ करने आप अपने पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। अगर किसी के जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हो तो पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म आदि करने के बाद इस पितर चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने पितृ दोष आदि बाधाएं दूर हो जाती है और पितरों के आशीर्वाद से जीवन सुखमय बन जाता है। अमावस्या तिथि पितरों को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। घर में क्लेश से लेकर हर समय बीमारी का वास रहता है तो इसकी वजह पितृदोष हो सकता है,इसके निवारण के लिए वैशाख अमावस्या पर पितृ चालीसा का पाठ जरूर करें। पितर चालीसा का पाठ करने से...


॥ दोहा।।

हे पितरेश्वर नमन आपको, दे दो आशीर्वाद,
चरणाशीश नवा दियो, रख दो सिर पर हाथ।
सबसे पहले गणपत पाछे घर कर देन मनावा जी,
हे पितरेश्वर दया राखियो करियो मन की चाया जी।।

।। चौपाई।।

पितरेश्वर करो मार्ग उजागर। चरण रज की मुक्ति सागर ।।
परम उपकार पितरेश्वर कीन्हा। मनुष्य योणि में जन्म दीन्हा ।।
मातृ-पितृ देव मनजो भावे। सोई अमित जीवन फल पावे ।।
जे जे जे पितर जी साईं। पितृ ऋण बिन मुक्ति नाहि ।।

चारों ओर प्रताप तुम्हारा। संकट में तेरा ही सहारा ।।
नारायण आधार सृष्टि का। पितरजी अंश उसी दृष्टि का ।।
प्रथम पूजन प्रभु आज्ञा सुनाते। भाग्य द्वार आप ही खुलवाते ।।
झुंझुनू ने दरबार है साजे। सब देवो संग आप विराजे ।।

प्रसन्न होय मन वांछित फल दीन्हा। कुपित होय बुद्धि हर लीन्हा ।।
पित्तर महिमा सबसे न्यारी। जिसका गुण गावे नर नारी ।।
तीन मंड में आप बिराजे। बसु रुद्र आदित्य में साजे ।।
नाथ सकल संपदा तुम्हारी। में सेवक समेत सुत नारी ।।

छप्पन भोग नहीं है भाते। शुद्ध जल से ही तृप्त हो जाते ।।
तुम्हारे भजन परम हितकारी। छोटे बड़े सभी अधिकारी ।।
भानु उदय संग आप पुजावै। पांच अंजुलि जल रिझाने ।।
ध्वज पताका मंड पे है साजे। अखंड ज्योति में आप विराजे ।।

सदियों पुरानी ज्योत्ति तुम्हारी। धन्य हुई जन्म भूमि हमारी ।।
शहीद हमारे यहाँ पुजाते। मातृ भक्ति संदेश सुनाते ।।
जगत पित्तरो सिद्धांत हमारा। धर्म जाति का नहीं है नारा ।।
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई। सब पूजे पितर भाई।।

हिंदू वंश वृक्ष है हमारा। जान से ज्यादा हमको प्यारा ।।
गंगा ये मरूप्रदेश की। पितृ तर्पण अनिवार्य परिवेश की ।।
बंधु छोड़कर इनके चरणां। इन्हीं की कृपा से मिले प्रभु शरणा ।।
चौदस को जागरण करवाते। अमावस को हम धोक लगाते ।।

जात जडूला सभी मनाते। नान्दीमुख श्राद्ध सभी करवाते ।।
धन्य जन्मभूमि का वो फूल है। जिसे पितृ मंडल की मिली धूल है।।
श्री पितर जी भक्त हितकारी। सुन लीजे प्रभु अरज हमारी ।।
निशदिन ध्यान धरे जो कोई। ता सम भक्त और नहीं कोई ।।

तुम अनाथ के नाथ सहाई। दीनन के हो तुम सदा सहाई ।।
चारिक वेद प्रभु के साक्षी। तुम भक्तन की लज्जा राखी ।।
नामा तुम्हारो लेत जो कोई। ता सम धन्य और नहीं कोई ।।
जो तुम्हारे नित पांच पलोटत। नवों सिद्धि चरणा में लोटत ।।

सिद्धि तुम्हारी सब मंगलकारी। जो तुम ये जावे बलिहारी ।।
जो तुम्हारे चरणा चित्त लाने। ताकी मुक्ति अवसी हो जावे ।।
सत्य भजन तुम्हारो जो गावे। सो निश्चय चारों फल पावे ।।
तुमहि देव कुलदेव हमारे। तुम्हीं गुरुदेव प्राण से प्यारे ।।

सत्य आस मन में जो होई। मनवांछित फल पावें कोई ।।॥
तुम्हारी महिमा बुद्धि बढ़ाई। शेष सहस्त्रमुख सके न गाई।।
में अतिदीन मतीन दुखारी। करहु कौन विधि विनय तुम्हारी ।।
अब पितर जी दया दीन पर कीजे। अपनी भक्ति शक्ति कछु दीजै ।।

।।दोहा।।

पित्तरों के स्थान दो, तीरथ और स्वयं ग्राम। 
श्रद्धा सुमन चढ़े वहां, पूरण हो सब काम।।
झुंझनू धाम विराजे हैं, पित्तर हमारे महान।
दर्शन से जीवन सफल हो, पूजे सकल जहान।।
जीवन सफल जो चाहिए, चले झुंझनू धाम,
पित्तर चरण की धूल ले, जीवन सफल महान।।

........................................................................................................
नवरात्री वृत कथा (Navratri Vrat Katha)

माँ दुर्गाकी नव शक्तियोंका दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणीका है। यहाँ श्ब्राश् शब्दका अर्थ तपस्या है। ब्रह्मचारिणी अर्थात् तपकी चारिणी-तपका आचरण करनेवाली। कहा भी है वेदस्तत्वं तपो ब्रह्म-वेद, तत्त्व और तप श्ब्राश् शब्दक अर्थ हैं।

श्री गौमाता जी की आरती | Shri Gaumata Ji Ki Aarti Lyrics

श्री गौमाता जी की आरती हिंदू धर्म में गौमाता के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का एक पवित्र भक्ति गीत है। गौमाता को सनातन धर्म में माता के समान पूजनीय माना जाता है और उन्हें सभी देवी-देवताओं का निवास स्थान भी कहा गया है। गौमाता की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कई भक्त रोज़ सुबह या विशेष धार्मिक अवसरों पर Gaumata Aarti गाकर गौसेवा और गौपूजन का महत्व याद करते हैं।

हनुमान लला आरती | Shri Hanuman Lalla Ji Ki Aarti (बजरंगबली स्तुति)

श्री हनुमानलला जी की आरती भगवान हनुमान के बाल स्वरूप की स्तुति में गाई जाने वाली भक्तिमय आरती है। हनुमान लला को श्रीराम के परम भक्त और शक्ति, साहस तथा भक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। भक्त विशेष रूप से हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार पूजा, सुंदरकांड पाठ और मंदिर आरती के समय इस आरती का गान करते हैं। श्रद्धा से हनुमान लला की आरती करने से भय, संकट और बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में साहस, ऊर्जा और भगवान श्रीराम की कृपा प्राप्त होती है।

जय महाकाली मैया आरती | Maa Mahakali Aarti (भक्ति आरती)

जय महाकाली मैया आरती माँ काली की महिमा और उनकी दिव्य शक्ति का गुणगान करने वाली एक अत्यंत शक्तिशाली और भक्तिमय आरती है। माँ महाकाली को शक्ति, साहस और बुराई के विनाश की देवी माना जाता है। भक्त विशेष रूप से नवरात्रि, काली पूजा, दुर्गा पूजा और शक्ति साधना के समय इस आरती का पाठ करते हैं। मान्यता है कि माँ महाकाली की आरती करने से भय, नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से रक्षा होती है तथा जीवन में शक्ति, साहस और सफलता प्राप्त होती है।