आरती श्री वृषभानुलली जी की | Vrishbhanu Lali Aarti

आरति श्रीवृषभानुलली की, सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥


भयभन्जिनि भवसागर-तारिणी, पाप-ताप-कलि-कलुष-निवारिणी,

दिव्यधाम गोलोक-विहारिणी, जनपालिनी जगजननी भली की॥

आरति श्रीवृषभानुलली की....

 

अखिल विश्व आनन्द विधायिनी, मंगलमयी सुमंगलदायिनी,

नंद नंदन पदप्रेम प्रदायिनी,अमिय राग रस रंग-रली की॥

आरति श्रीवृषभानुलली की....


नित्यानंदमयी आहादिनी, आनन्दघन आनन्द प्रसाधिनी,

रसमयी, रसमय मन उन्मादिनी, सरस कमलिनी कृष्ण-अली की॥

आरति श्रीवृषभानुलली की....

 

नित्य निकुन्जेश्वरी राजेश्वरी,परम प्रेमरूपा परमेश्वरी,

गोपिगणाश्रयी गोपिजनेश्वरी, विमल विचित्र भाव अवली की॥

आरति श्रीवृषभानुलली की....


आरति श्रीवृषभानुलली की, सत-चित-आनन्द कन्द-कली की॥


बोलिये वृषभानु की दुलारी मैया राधा प्यारी की जय

........................................................................................................
शम्भु स्तुति - नमामि शम्भुं पुरुषं पुराणं (Shambhu Stuti - Namami Shambhu Purusham Puranam)

नमामि शम्भुं पुरुषं पुराणं
नमामि सर्वज्ञमपारभावम् ।

मां पार्वती चालीसा (Maa Parvati Chalisa)

जय गिरी तनये दक्षजे शम्भू प्रिये गुणखानि,
गणपति जननी पार्वती, अम्बे, शक्ति, भवानि ।

श्री गणेश चालीसा (Shri Ganesh Chalisa)

जय गणपति सद्गुण सदन कविवर बदन कृपाल।
विघ्न हरण मंगल करण जय जय गिरिजालाल॥

सत्यनारायण कथा (Satyanarayan Katha)

एक समय नैमिषीरण्य तीर्थ में शौनकादि 88 हजार ऋषियों ने श्री सूत जी से पूछा हे प्रभु! इस कलयुग में वेद-विद्या रहित मनुष्यों को प्रभु भक्ति किस प्रकार मिलेगी तथा उनका उद्धार कैसे होगा।