खाटू श्याम बाबा की आरती | Khatu Shyam Ji Aarti Lyrics (श्याम भक्ति)

ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे ।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥

ॐ जय श्री श्याम हरे.....


रतन जड़ित सिंहासन, सिर पर चंवर ढुरे ।

तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे.....


गल पुष्पों की माला, सिर पर मुकुट धरे ।

खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे.....


मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे ।

सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे.....


झांझ कटोरा और घडियावल, शंख मृदंग घुरे ।

भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे.....


जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे ।

सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे.....


श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे ।

जपत दयामय स्वामी, मनवांछित फल पावे ॥

ॐ जय श्री श्याम हरे.....


ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे ।

निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे ॥


ॐ जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे ।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे॥


हारे के सहारे बाबा खाटू श्याम की जय 

........................................................................................................
ऋषि पंचमी व्रत कथा (Rishi Panchami Vrat Katha)

श्री ऋषिपंचमी व्रत कथा (भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को किया जाने वाला व्रत) राजा सुताश्व ने कहा कि हे पितामह मुझे ऐसा व्रत बताइये जिससे समस्त पापों का नाश हो जाये।

एकादशी व्रत पूजा विधि | Ekadashi Pujan Vidhi

एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे पवित्र व्रतों में से एक है। इस दिन पवित्र नदी या तालाब या कुआं में स्नान करके व्रत को धारण करना चाहिए

राम को देखकर जनक नंदिनी भजन | Ram Bhakti Geet

यह भजन माता सीता के श्रीराम के प्रति प्रेम और भक्ति को दर्शाता है। राम भक्ति में डूबा यह गीत अत्यंत भावपूर्ण है।

जय वैष्णो देवी माँ आरती | Vaishno Devi Mata Aarti (माता रानी भक्ति)

आरती श्री वैष्णो देवी मां की माता रानी के दिव्य स्वरूप वैष्णो देवी को समर्पित एक पवित्र और लोकप्रिय भक्ति आरती है। वैष्णो देवी को शक्ति, करुणा और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली देवी माना जाता है। भक्त विशेष रूप से नवरात्रि, माता की चौकी, वैष्णो देवी यात्रा और देवी पूजा के समय इस आरती का पाठ करते हैं। माता वैष्णो देवी की आरती करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, रक्षा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।