जय शीतला माता आरती | Sheetla Mata Ji Ki Aarti (आरोग्य और रक्षा की देवी)

जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता।

आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता॥


ॐ जय शीतला माता...


रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भाता।

ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें, जगमग छवि छाता॥


ॐ जय शीतला माता....


विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव विधाता।

वेद पुराण बखानत, पार नहीं पाता॥


ॐ जय शीतला माता....


इन्द्र मृदङ्ग बजावत, चन्द्र वीणा हाथा।

सूरज ताल बजावै, नारद मुनि गाता॥


ॐ जय शीतला माता....


घण्टा शंख शहनाई, बाजै मन भाता ।

करै भक्तजन आरती, मन अति हर्षाता ॥


ॐ जय शीतला माता....


ब्रह्म रूप वरदानी, त्रिकाल की ज्ञाता ।

भक्तन की सुखदाता, मातु पिता भ्राता ॥


ॐ जय शीतला माता....


जो जन ध्यान लगावे, प्रेम शक्ति पाता ।

सकल मनोरथ पावे, भवनिधि तर जाता ॥


ॐ जय शीतला माता....


रोगों से जो पीड़ित कोई, शरण तेरी आता ।

कोढ़ी पावे निर्मल काया, अँधा नेत्र पाता ॥


ॐ जय शीतला माता....


बांझ पुत्र को पावे, दारिद्र कट जाता ।

तुमको भजे जो न कोई, सिर धुनि पछताता ॥


ॐ जय शीतला माता....


शीतल करती जननी, तू ही है जग त्राता ।

उपजी व्याधि विपत्ति, तू सब की घाता ॥


ॐ जय शीतला माता....


दास खड़े कर जोड़े, सुन मेरी माता ।

भक्ति अपनी दीजै, और न कुछ भाता ॥


ॐ जय शीतला माता....


जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता ।

आदि ज्योति महारानी, सब फल की दाता ॥


श्री शीतलामाता की जय


शीतला माता जी की आरती का शुभ समय और इसके लाभ: 


शीतला माता जी की आरती का शुभ समय:

1. शीतला माता जी की आरती सुबह और शाम को की जा सकती है, लेकिन सुबह को की जाने वाली आरती अधिक शुभ मानी जाती है।
2. सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच
3. शाम 5:00 से 7:00 बजे के बीच
4. शीतला सप्तमी के दिन: सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच
5. चैत्र मास की सप्तमी तिथि को: सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच
6. शीतला माता जी के मंदिर में पूजा के समय: सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच


शीतला माता जी की आरती के लाभ:


1. शीतला माता जी की आरती करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
2. आरती करने से शीतला माता जी की कृपा से सभी रोग और बीमारियां दूर होती हैं।
3. शीतला माता जी की आरती करने से भगवान की कृपा से सभी बाधाएं और समस्याएं दूर होती हैं।
4. आरती करने से आत्मिक शांति और मानसिक संतुष्टि प्राप्त होती है।
5 शीतला माता जी की आरती करने से भगवान की कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

........................................................................................................
आदित्य हृदय स्तोत्रम् (Aditya Hridaya Stotram)

ॐ अस्य आदित्यह्रदय स्तोत्रस्य

श्री रुद्राष्टकम् मंत्र | Shri Rudrashtakam (शिव स्तुति मंत्र)

श्री रुद्राष्टकम् भगवान शिव की महिमा का वर्णन करने वाला अत्यंत प्रभावशाली और लोकप्रिय स्तोत्र है, जिसकी रचना गोस्वामी तुलसीदास जी ने की थी। इस दिव्य मंत्र में महादेव के निराकार, करुणामय और कल्याणकारी स्वरूप का सुंदर वर्णन मिलता है। भक्त विशेष रूप से महाशिवरात्रि, सावन मास, सोमवार व्रत, रुद्राभिषेक और शिव साधना के समय रुद्राष्टकम् का पाठ करते हैं। इस स्तोत्र का नियमित जप करने से मन को शांति, भय से मुक्ति और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

श्री ललीता माता चालीसा (Shri Lalita Mata Chalisa)

जयति जयति जय ललिते माता! तव गुण महिमा है विख्याता !!1!!

वीरविंशतिकाख्यं श्री हनुमत्स्तोत्रम् (Viravimshatikaakhyam Shri Hanumatstotram)

लाङ्गूलमृष्टवियदम्बुधिमध्यमार्ग , मुत्प्लुत्ययान्तममरेन्द्रमुदो निदानम्।