जय गिरिराज महाराज आरती | Giriraj Ji Ki Aarti (गोवर्धन भक्ति) | गिरधारी जी की आरती | श्रीकृष्ण आरती

1.) ॥ श्री गिरिराज आरती ॥

ॐ जय जय जय गिरिराज,स्वामी जय जय जय गिरिराज।
संकट में तुम राखौ, निज भक्तन की लाज॥
ॐ जय जय जय गिरिराज...॥
इन्द्रादिक सब सुर मिल, तुम्हरौं ध्यान धरैं।
रिषि मुनिजन यश गावें, ते भवसिन्धु तरैं॥
ॐ जय जय जय गिरिराज...
सुन्दर रूप तुम्हारौ, श्याम सिला सोहें।
वन उपवन लखि-लखि के, भक्तन मन मोहें॥
ॐ जय जय जय गिरिराज...
मध्य मानसी गङ्गा, कलि के मल हरनी।
तापै दीप जलावें, उतरें वैतरनी॥
ॐ जय जय जय गिरिराज...
नवल अप्सरा कुण्ड सुहावन, पावन सुखकारी।
बायें राधा-कुण्ड नहावें, महा पापहारी॥
ॐ जय जय जय गिरिराज...
तुम्ही मुक्ति के दाता, कलियुग के स्वामी।
दीनन के हो रक्षक, प्रभु अन्तरयामी॥
ॐ जय जय जय गिरिराज...
हम हैं शरण तुम्हारी, गिरिवर गिरधारी।
देवकीनंदन कृपा करो, हे भक्तन हितकारी॥
ॐ जय जय जय गिरिराज...
जो नर दे परिक्रमा, पूजन पाठ करें।
गावें नित्य आरती, पुनि नहिं जनम धरें॥
ॐ जय जय जय गिरिराज...
ॐ जय जय जय गिरिराज,स्वामी जय जय जय गिरिराज। संकट में तुम राखौ, निज भक्तन की लाज॥
बोलिये वृन्दावन बिहारीलाल की जय

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------

2.) ॥ भगवान गिरिधारी आरती ॥

जय श्री कृष्ण हरे, प्रभु जय जय गिरधारी।
दानव-दल बलिहारी, गो-द्विज हित कारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
जय गोविन्द दयानिधि, गोवर्धन धारी।
वंशीधर बनवारी, ब्रज जन प्रियकारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
गणिका गीध अजामिल, गजपति भयहारी।
आरत-आरति हारी, जय मंगल कारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
गोपालक गोपेश्वर, द्रौपदी दुखदारी।
शबर-सुता सुखकारी, गौतम-तिय तारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
जन प्रहलाद प्रमोदक, नरहरि तनु धारी।
जन मन रंजनकारी, दिति-सुत संहारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
टिट्टिभ सुत संरक्षक, रक्षक मंझारी।
पाण्डु सुवन शुभकरी, कौरव मद हारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
मन्मथ - मन्मथ मोहन, मुरली-रव कारी।
वृन्दाविपिन बिहारी, यमुना तट चारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
अघ-बक-बकी उधारक, तृणावर्त तारी।
विधि-सुरपति मदहारी, कंस मुक्तिकारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
शेष, महेश, सरस्वती, गुण गावत हारी।
कल कीरति विस्तारी, भक्त भीति हारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....
‘नारायण’ शरणागत, अति अघ अघहारी।
पद-रज पावनकारी चाहत चितहारी॥
प्रभु जय श्री कृष्ण हरे.....

बोलिये गोवर्धन गिरधारी की जय

........................................................................................................
दशा माता की कथा (Dasha Maata Ki Katha)

सालों पहले नल नामक एक राजा राज किया करते थे। उनकी पत्नी का नाम दमयंती था। दोनों अपने दो बेटों के साथ सुखी जीवन जी रहे थे।

नारायण कवच (Narayana Kavach)

ॐ हरिर्विदध्यान्मम सर्वरक्षां न्यस्ताङ्घ्रिपद्मः पतगेन्द्रपृष्ठे।

श्री शनिवार व्रत कथा ( Shri Sanivaar Vrat Katha )

एक समय समस्त प्राणियों का हित चाहने वाले मुनियों ने नैमिषारण्य बन में एक सभा की उस समय व्यास जी के शिष्य सूत जी शिष्यों के साथ श्रीहरि का स्मरण करते हुए वहाँ पर आये।

मां काली चालीसा (Maa Kali Chalisa)

जयकाली कलिमलहरण, महिमा अगम अपार ।
महिष मर्दिनी कालिका, देहु अभय अपार ॥