आरती छठ मईया जी की (Aarti Chhath Maiya Ji Ki)

 छठ मईया की आरती

ॐ जय छठी माता, मैया जय छठी माता, तुम संतन हितकारी, टूटे न ये नाता।। ॐ जय छठी माता कार्तिक षष्ठी को मैया, व्रत तेरा आता, निर्जला व्रत जो रखता, फल उत्तम पाता।। ॐ जय छठी माता चतुर्थी के दिन पावन, नहाय खाय आता, बाद दिवस जो आये, खरना कहलाता।। ॐ जय छठी माता ठेकुआ, नारियल, फल से सूप भरा जाता, डलिया माथे सजाके, घाट पे जग जाता।। ॐ जय छठी माता संध्या को जल में खड़े हो, अर्घ्य दिया जाता, प्रात अर्घ्य से छठ व्रत, संपन्न हो जाता।। ॐ जय छठी माता छठी मैया की आरती जो कोई नर गाता, मैया जो कोई जन गाता, दुःख दारिद्रय हैं मिटते, संकट टल जाता।। ॐ जय छठी माता ॐ जय छठी माता, जय जय छठी माता, तुम संतन हितकारी, टूटे न ये नाता।। बोलिये छठी मैया की जय

........................................................................................................
आखिर यमुना में ही क्यों छुपा था कालिया नाग

भक्त वत्सल की जन्माष्टमी स्पेशल सीरीज के एक लेख में हमने आपको बताया था कि कैसे भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना में कूदकर कालिया नाग से युद्ध किया था। क्योंकि उसके विष से यमुना जहरीली हो रही थी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा कैसे करें | Janmashtami Pujan Vidhi

जन्माष्टमी पूजा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धा से की जाती है।

दुर्गा पूजा पुष्पांजलि मंत्र | Durga Puja Pushpanjali Mantra (मां दुर्गा स्तुति)

दुर्गा पूजा पुष्पांजलि मां दुर्गा को समर्पित एक पवित्र अर्पण मंत्र है, जिसे विशेष रूप से दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धा से अर्पित किया जाता है। इस मंत्र के माध्यम से भक्त फूल (पुष्प) अर्पित करके देवी दुर्गा से शक्ति, सुरक्षा और समृद्धि का आशीर्वाद मांगते हैं। भक्त विशेष रूप से दुर्गा पूजा, नवरात्रि, अष्टमी-नवमी पूजा और देवी आराधना के समय इस पुष्पांजलि मंत्र का उच्चारण करते हैं। इस मंत्र का जप करने से भक्तों को मां दुर्गा की कृपा, नकारात्मक शक्तियों से रक्षा और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

श्रावण शुक्ल की पुत्रदा एकादशी (Shraavan Shukl Kee Putrada Ekaadashee)

युधिष्ठिर ने कहा-हे केशव ! श्रावण मास के शुक्लपक्ष की एकादशी का क्या नाम और क्या माहात्म्य है कृपया आर कहिये श्री कृष्णचन्द्र जी ने कहा-हे राजन् ! ध्यान पूर्वक इसकी भी कथा सुनो।