माँ जगदम्बे काली माता आरती | Maa Jagdambe Kali Aarti Lyrics (शक्ति भक्ति)

॥ माँ जगदम्बे काली आरती ॥


अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गावें भारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती।



१) तेरे भक्त जनो पर, भीड़ पडी है भारी,

    दानव दल पर टूट पड़ो माँ करके सिंह सवारी, 

    सौ-सौ सिंहो से भी बलशाली, अष्ट भुजाओ वाली,

    दुष्टो को पलमे संहारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

    अम्बे तू है जगदम्बे काली....



२) माँ बेटे का है इस जग मे, बडा ही निर्मल नाता,

    पूत-कपूत सुने है पर न, माता सुनी कुमाता,

    सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली,

    दुखियो के दुखडे निवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

    अम्बे तू है जगदम्बे काली....



३) नही मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना,

    हम तो मांगे माँ तेरे मन मे, इक छोटा सा कोना,

    सबकी बिगडी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,

    सतियो के सत को सवांरती, ओ मैया हम सब उतरें, तेरी आरती॥

    अम्बे तू है जगदम्बे काली....



४) चरण शरण माँ खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली,

    वरद हस्त सर पर रख दो, माँ सकंट हरने वाली,

    माँ भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओ वाली,

    भक्तो के कारज तू संवारती, ओ मैया हम सब उतारें तेरी आरती॥

    अम्बे तू है जगदम्बे काली....


अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली।

तेरे ही गुण गाये भारती, ओ मैया हम सब उतारें, तेरी आरती॥


बोलिये अम्बे महारानी की जय

आदिसत्य भवानी की, जय दुर्गे महारानी की

........................................................................................................
एकादशी व्रत पूजा विधि | Ekadashi Pujan Vidhi

एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित सबसे पवित्र व्रतों में से एक है। इस दिन पवित्र नदी या तालाब या कुआं में स्नान करके व्रत को धारण करना चाहिए

ऋण-मोचक मंगल-स्तोत्रं (Rin Mochak Mangal Stotram)

मंगलो भूमिपुत्रश्च ऋणहर्ता धनप्रद:। स्थिरासनो महाकाय: सर्व-कर्मावरोधकः॥1॥

सन्तान सप्तमी व्रत कथा (Santana Saptami Vrat Katha)

सन्तान सप्तमी व्रत कथा (यह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को किया जाता है।) एक दिन महाराज युधिष्ठिर ने भगवान् से कहा कि हे प्रभो!

हरतालिका तीज 2026: माता पार्वती और भगवान शिव की अनोखी प्रेम कहानी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज हिंदू धर्म का अत्यंत पवित्र व्रत है, जिसे मुख्य रूप से महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके मनाती हैं। वर्ष 2026 में हरतालिका तीज 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत करती हैं। इस लेख में जानिए हरतालिका तीज 2026 की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि।